फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth's Body Found In Faren Nala Jhangha Gorakhpur, Family Alleges Murder, Police Probe On

हत्या या हादसा?: फरेन नाले में उतराता मिला युवक का शव- रूमाल, पैरों के निशान और मोबाइल से खुलेगा राज?

Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
सार

सोमवार सुबह मोतीराम अड्डा के बंजारी पुल के पास ग्रामीणों ने नाले में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतक लाल बहादुर मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस को घटनास्थल से मृतक का रूमाल और पैरों के निशान मिले हैं। शव के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Youth's Body Found In Faren Nala Jhangha Gorakhpur, Family Alleges Murder, Police Probe On
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के फरेन नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मोतीराम अड्डा के बंजारी पुल के पास पानी में उतराता शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


युवक की पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के अवधपुर दरोगा की छावनी निवासी 32 वर्षीय लाल बहादुर निषाद के रूप में हुई है। आशंका है कि युवक की हत्या कर उसका शव नाले में फेंका गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

लाल बहादुर तीन बहनों के एकलौते भाई थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को नाले में फेंका गया होगा।

वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पुल के किनारे मृतक का रूमाल मिला, जबकि आसपास कुछ पैरों के निशान भी पाए गए हैं। मृतक का मोबाइल फोन भी शव के पास पानी में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लाल बहादुर रविवार देर रात घर से बिना बताए निकले थे। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उनकी पत्नी ममता देवी अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहती हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed