फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a youth found in a well in Gorakhpur, told the family to come on phone for the last time

आखिरी फोन: हेलो पापा! 'थोड़ी देर में घर आ रहा हूं'...कुएं में मिला शव- गुमशुदगी में हो रही थी तलाश

Thu, 05 Dec 2024 06:55 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। एक दिसंबर को काम बंद होने के बाद उनका बेटा अनूप महदेवा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे मोबाइल से बात हुई। उसने बताया था कि वह घर आ रहा है, लेकिन नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

विस्तार

हुरड़ी गांव के अनूप श्रीवास्तव (28) का शव बृहस्पतिवार को एक कुएं में मिला। अनूप ने आखिरी बार मोबाइल से बात करते हुए परिजनों से कहा था कि वह घर आ रहा है। इसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने सिकरीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। एक दिसंबर को काम बंद होने के बाद उनका बेटा अनूप महदेवा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे मोबाइल से बात हुई। उसने बताया था कि वह घर आ रहा है, लेकिन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला तो दो दिसंबर को सिकरीगंज पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार को अनूप का शव गांव के कुएं में मिला, जिसके बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed