{"_id":"696545e0cc314c21ed0b0518","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1194885-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
गुलरिहा। गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव साड़ी से बने फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, नरायनपुर गांव के टोला हीरागंज निवासी अनिल चौहान (21) रविवार रात रोज की तरह भोजन करने के बाद छत पर बने कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव छत की सीढ़ी के ऊपर टीनशेड में लगी पाइप से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। शव देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अनिल दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।