{"_id":"66b2f021939343a97b0a0133","slug":"dead-body-of-a-newborn-baby-found-on-the-roadside-in-bakshipur-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शर्मसार हुई मां की ममता: नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, सड़क किनारे पड़ा मिला; इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शर्मसार हुई मां की ममता: नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, सड़क किनारे पड़ा मिला; इलाके में सनसनी
Wed, 07 Aug 2024 09:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:25 AM IST
सार
गोरखपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के बक्शीपुर में बुधवार सुबह सड़क किनारे सुबह नवजात शिशु मिला। मुफ्तीपुर मोहल्ले में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर किनारे शव को कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला नवजात का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर में ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़े के ढेर में बुधवार को एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नवजात को किसने फेंका, इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबकि, बुधवार सुबह संस्कार मैरिज हाॅल के पास कूड़े के ढेर में नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। कुत्तों का झुंड जब शव को नोचते हुए कूड़े से बाहर लाया, तभी लोगों की नजर पड़ी। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए लोगों ने कुत्तों को भगाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और दूसरे स्रोतों से यह जानकारी करने की कोशिश कर रही है कि शव को किसने लाकर फेंका है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन