फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of a married woman came out of field at Pipraich in Gorakhpur police engaged in investigation

विवाहिता की मौत बनी सवाल: महिला की हत्या कर खेत में दफनाया शव, बदबू उठने पर सात दिन बाद जमीन से निकला शव

Sun, 14 Aug 2022 04:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Aug 2022 04:06 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक सप्ताह भर पहले विवाहिता का शव मिट्टी में दबाया गया था। शव से उठने वाली दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
dead body of a married woman came out of field at Pipraich in Gorakhpur police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर में पिपराइच के पिपरा मुगलान गांव में रविवार की सुबह एक 28 वर्षीय महिला की हत्या कर खेत में दफनाई गई लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली राधिका निषाद पुत्री फरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राधिका की शादी शाहजहांपुर में हुई थी। उसका एक बेटा है और वह शादी के बाद पति से अनबन के चलते मायके में अपनी मां के पास रह रही थी।

विज्ञापन

बदबू उठने पर हुई जानकारी
रविवार की सुबह शत्रुघन निषाद के खेत से बदबू उठने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पिपरा मुगलान में एक महिला की हत्या करके शव को मिट्टी में दबा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मिट्टी में दबा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को खोदवा कर मिट्टी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई तो पता चला कि वह थाना क्षेत्र की ही रहने वाली थी। उसकी शादी शाहजहांपुर जिले में हुई थी। उसका पति से मनमुटाव के चलते पिछले कई वर्षों से वह अपने मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पहुंचे। उधर पिपरा मुगलान में गांव का एक नशेड़ी शराब पीकर गांव में सुबह से शोर मचा रहा था कि शव को दबा दिया गया है। लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

उधर हत्या को लेकर ग्रामीण मृतका की मां पर संदेह कर रहे हैं, जबकि मृतका की मां का आरोप है कि सप्ताह भर पहले उसकी बेटी दामाद के साथ घर से निकली थी और उसी ने उसकी हत्या की है। मां का आरोप है कि दामाद के साथ जाने के बाद से ही वह गायब थी।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि शव को सप्ताह भर पूर्व मिट्टी में दबाया गया है। शव से उठने वाली दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मां अपनी ही बेटी की हत्या क्यों करेगी? यह बात समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि किसी बात को लेकर राधिका ने खुद आत्महत्या कर ली हो और बाद में मायके वालों ने उसका शव मिट्टी में दबा दिया हो और वह आरोप दामाद पर लगा रहे हों। उन्होंने कहा गले पर ऊपरी तौर पर दबाव के निशान प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन मौत कई दिन पूर्व होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed