फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body not pgiven to son, daughters performed cremation

Gorakhpur News: बेटे को नहीं मिला शव, बेटियाें ने उठाई पिता की अर्थी

Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
dead body not pgiven to son, daughters performed cremation
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में पिता की मौत के बाद शवदाह के लिए ले जातीं बेटियां। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेटे को नहीं मिला शव, बेटियाें ने उठाई पिता की अर्थी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में शनिवार को पिता के शव को दाह के लिए उठाने को लेकर बेटा और बेटी आमने-सामने आ गए। मारपीट की नौबत आ गई। बेटियों ने पुलिस को सूचना दी। दिवंगत पिता के इच्छा पत्र के अनुसार बेटों को शव न देकर पुलिस ने बेटियाें को सौंप दिया।
बुढ़ऊ गांव के यदुनंदन उर्फ जदुनंदन लाल (78) के बेटे कृष्ण बहादुर लाल और दो बेटियां सुनीता सक्सेना और अरुणा श्रीवास्तव हैं। वह बीमार रहते थे फिर भी बेटा अलग रहता था। इससे नाराज होकर यदुनंदन ने 18 अप्रैल 2022 को इच्छा पत्र लिख दिया था। इच्छा पत्र में उनके मरने के बाद दाह संस्कार और क्रिया-कर्म सबकी जिम्मेदारी बेटियाें को दी थी। यदुनंदन की शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इच्छा पत्र देखने के बाद कहा कि दाह संस्कार बेटियां करेंगी। अगर इसमें कोई व्यवधान डालता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को दोनों बेटियों ने पिता की अर्थी उठाई और अयोध्या के लिए चल दीं। इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज गए हैं इच्छा पत्र के अनुसार उनकी बेटियों को क्त्रिस्या कर्म करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed