फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in well of an elderly person missing for five days

पांच दिन से लापता बुजुर्ग की कुंए में मिली लाश, लोगों ने कहा- 'होनी चाहिए इसकी जांच'

Wed, 07 Oct 2020 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in well of an elderly person missing for five days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रुधौली थाना क्षेत्र के टरौठी गांव से पांच दिनों से लापता बुजुर्ग का शव बुधवार की सुबह गांव के ही कुंए में मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 80 साल बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक राममिलन (80) के दो बेटे व सात बेटियां हैं। बड़ा लड़का हृदयराम मुंबई में रहता है, जबकि छोटा लड़का शेषराम घर पर खेती-बाड़ी करता है। उनकी एक बेटी मंदबुद्धि है। परिजनों ने बताया कि राममिलन की भी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो अक्तूबर की शाम राममिलन घर से कहीं निकल गए थे। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव के पास व रिश्तेदारियों में खोजबीन के बाद भी कुछ सुराग न लगने पर परिजनों ने पंपलेट छपवाकर उनकी गुमशुदगी की सूचना कई जगह चस्पा कराई थी। बुधवार की सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए जा रही थीं। इस दौरान खेत में बने कुंए से तेज दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो अंदर शव पड़ा था।


सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि पेट के बल राममिलन की लाश पड़ी है। काफी समय में तक पानी में रहने के कारण शव सड़ गया था। ग्रामीणों ने कहा कि यह जांच का विषय है, मामले की अच्छे से तहकीकात होनी चाहिए। पुलिस ने परिजनों की शिनाख्त के के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed