फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead bodies of two middle-aged men found near Padri Bazar police post

Gorakhpur News: पुलिस चौकी के पास मिले दो अधेड़ के शव, सोशल मीडिया से कराई जा रही पहचान

Tue, 08 Aug 2023 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

एक शव पादरी बाजार चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ पर पड़ा था। जबकि दूसरे शख्स का शव पादरी बाजार मुख्य बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर पड़ा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead bodies of two middle-aged men found near Padri Bazar police post
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास सोमवार की सुबह दो अधेड़ के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव पादरी बाजार चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ पर पड़ा था। जबकि दूसरे शख्स का शव पादरी बाजार मुख्य बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर पड़ा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक बूथ पर मिले शव के पास से दो कंबल मिले हैं। मृत शख्स ने लूंगी, स्लेटी रंग की कोट व नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन


दूसरे शख्स का शव पादरी बाजार मुख्य बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर स्लैब पर पढ़ा था। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अधिक शराब पीने से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस दोनों शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed