फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Ruby wins bronze medal in AIU Athletics Meet

Gorakhpur News: एआईयू एथलेटिक्स मीट में डीडीयू की रूबी ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

Wed, 27 Dec 2023 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

टीम मैनेजर डॉ. सुरेंद्र गुप्ता एवं कोच सीपी सिंह ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी अपनी अगली स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी आगामी दिनों में अन्य स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
DDU Ruby wins bronze medal in AIU Athletics Meet
रूबी कश्यप - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केआईआईटी, भुवनेश्वर में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी (एआईयू) एथलेटिक्स मीट के पहले दिन मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम की सदस्य रूबी कश्यप ने 10 किमी. दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, इस स्पर्धा में निशा छठे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित हो रही है। इसी स्पर्धा में विश्वविद्यालय की निशा ने भी एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में छठा स्थान प्राप्त किया। साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने इस प्रदर्शन के आधार पर फरवरी माह में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन


टीम मैनेजर डॉ. सुरेंद्र गुप्ता एवं कोच सीपी सिंह ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी अपनी अगली स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी आगामी दिनों में अन्य स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबी कश्यप की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, कुलसचिव प्रो. शांतनू रस्तोगी, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed