फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Two female students caught using unfair means in the examination.

डीडीयू : परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़ी गईं दो छात्राएं

Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
DDU: Two female students caught using unfair means in the examination.
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सोमवार को 76078 विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर की ज्यादातर परीक्षाएं इसी हफ्ते हो जाएंगी समाप्त, अब परिणाम की भी तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को भी जारी रहीं। डीडीयू और कॉलेजों में सोमवार को कुल 76,078 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 957 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग में दो छात्राओं को पकड़ा गया। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
डीडीयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार की परीक्षा में 25081 छात्र और 50,997 छात्राएं शामिल हुईं। पहली पाली की परीक्षा के दौरान अलग-अलग केंद्रों पर दो छात्राएं नकल सामग्री के साथ पकड़ी गईं। प्रशासन का दावा है कि सोमवार को परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, विषम सेमेस्टर की ज्यादातर परीक्षाएं इसी हफ्ते समाप्त हो रही हैं। इस दौरान रिजल्ट निकालने को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस हफ्ते के अंत तक या अगले हफ्ते से परीक्षा परिणाम आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed