{"_id":"6917814766087ee1f4077403","slug":"ddu-indefinite-strike-started-demanding-media-lab-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1135193-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : मीडिया लैब की मांग को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : मीडिया लैब की मांग को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी व पत्रकारिता विभाग में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते छा
- बार-बार आश्वासन के बावजूद मीडिया लैब नहीं खुलने से भड़के विद्यार्थी
- छात्र बोले- कुलपति खुद आकर आश्वासन दें, तब खत्म करेंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के यूजी और पीजी के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को हिंदी विभाग के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वे विभाग में मीडिया लैब न खुलने से आक्रोशित हैं। छात्रों का कहना है कि कुलपति खुद आकर उनकी मांगों पर आश्वासन दें, तभी वे धरना खत्म करेंगे। देर रात समाचार लिखे जाने तक छात्र धरने पर बैठे रहे।
डीडीयू में बीए जेएमसी और एमए जेएमसी कोर्स के संचालन के साथ ही मीडिया लैब खोले जाने का वादा विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया था। इन दोनों कोर्स के संचालन को तीन वर्ष पूरे हो गए लेकिन मीडिया लैब अब तक नहीं खुली। हर सत्र में छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हैं। डीडीयू प्रशासन हर सत्र में बनवाने का आश्वासन भी देता है लेकिन लैब अब तक नहीं बनी। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने सत्र के शुरुआत में आश्वासन दिया था कि 14 नवंबर को लैब का उद्घाटन हो जाएगा, जबकि अब तक इसका काम भी शुरू नहीं हुआ।
पत्रकारिता के यूजी और पीजी के छात्र सुबह 10 बजे विभाग खुलने के साथ ही अपनी मांगों की तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी होने पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, नियंता डॉ. टीएन मिश्र व अन्य अधिकारी पहुंचे और मान-मनौव्वल की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
छात्र मीडिया लैब के तत्काल शिलान्यास, सभी छात्रों की आधी टयूशन फीस वापस किए जाने, कक्ष की जर्जर स्थिति को ठीक किए जाने, स्मार्ट बोर्ड लगाए जाने आदि की मांग कर रहे हैं।