{"_id":"60b74a4724f3ac1954269cc0","slug":"ddu-gorakhpur-university-released-new-academic-calendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: 30 जून तक यूजी, पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन, 19 जुलाई को परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 30 जून तक यूजी, पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन, 19 जुलाई को परीक्षा
Wed, 02 Jun 2021 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:37 PM IST
सार
- 14 अगस्त तक प्रवेश लेने की अवधि, पीएचडी व सेल्फ फाइनेंस में प्रवेश 25 अगस्त तक
- गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। जिसमें करीब एक महीने सेशन देर हो गया है। नए शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक यूजी, पीजी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। 14 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं पीएचडी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश 25 अगस्त तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक] प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर कोरोना संक्रमण और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार बदला भी जा सकता है। प्रस्तावित कैलेंडर के मुताबिक स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त से चलेंगी। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा 29 जुलाई से 10 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन
स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा शासन की गाइड लाइन के अनुसार तय की जाएगी। 15 जुलाई को परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी जाएगी। 15 जुलाई तक प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसी प्रकार पीएचडी 2019-20 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 20 से 30 सितंबर तथा प्रैक्टिकल 15 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन