गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभागों ने जारी किए हैं कट ऑफ मेरिट, सात दिसंबर को ले सकते हैं दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बची सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। सात दिसंबर को कट ऑफ मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए विभागों ने शनिवार को अपनी लिस्ट जारी कर दिया है। कुलपति ने बची हुई सीटों पर प्रवेश संबंधी निर्देश दिए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने इसे पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है।
एमएससी (भौतिक)
अनारक्षित- 112 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग- 96 या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति- सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय- विभाग में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एमए (अंग्रेजी)
अनारक्षित- 94 अंक या उससे अधिक अंक
ओबीसी- 64 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति- सभी अभ्यर्थी
आर्थिक कमजोर- सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय- विभाग में सुबह नौ से 11 बजे तक
बीए-एलएलबी
अनारक्षित वर्ग (केवल छात्राएं)- 120 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति- 74 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जनजाति - सभी छात्राएं
समय: विधि संकाय में सुबह 11 बजे से
बीकॉम
आर्थिक रूप से कमजोर- 40 या उससे अधिक अंक (रिक्त स्थान-4)
स्थान- कक्ष संख्या-101, समय: सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
एमए (हिंदी) में सभी संवर्ग में सीटें रिक्त
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने बताया कि एमए (हिंदी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सभी संवर्ग में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन्हीं को भरने के लिए विभाग सात दिसंबर को सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों को दाखिला देगा। संबंधित छात्र अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों और उनकी छाया प्रतियों के साथ विभाग में आएं।