{"_id":"65d665490faea66def035ee6","slug":"ddu-gave-dsc-in-botany-award-to-dr-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-474211-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू ने डॉ. नरेंद्र को दिया डीएससी इन बॉटनी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू ने डॉ. नरेंद्र को दिया डीएससी इन बॉटनी अवार्ड
Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. नरेंद्र कुमार को डॉक्टर ऑफ साइंस इन बॉटनी उपाधि से सम्मानित किया है।
डॉ नरेंद्र कुमार ने अपना डीएससी शोध डीडीयू के वरिष्ठ आचार्य प्रो. वशिष्ठ नारायण पांडेय और एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो. एसएम पाल खुराना के निर्देशन में पूरा किया है। उन्होंने ‘फॉर्म्यूलैशन ऑफ बॉटेनिकल पेस्टीसाइड्स फॉर स्टोरेज ऑफ सम कॉमन फूड ग्रेन्स (वीट, राइस) एड पल्सेस (पीजियन पीपी चीकपी)’ पर शोध किया है। यह शोध दो बार ‘नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट’ में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने एक पेटेंट भी फाइल किया है।
बॉटनी की पहली डीएससी उपाधि
वनस्पति विज्ञान विभाग से यह पहली डीएससी की उपाधि है, जो डॉ नरेंद्र को अवार्ड हुई है। मूल रूप से बस्ती जिले के दौलतपुर (दुधौरा) गांव निवासी डॉ नरेंद्र कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी, प्रो पूजा सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।