फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Application started for admission to postgraduate courses in DDU Gorakhpur

डीडीयू : परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू हुआ आवेदन,26 मई तक भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म

Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Application started for admission to postgraduate courses in DDU Gorakhpur
डीडीयू - फोटो : सोशल मीडिया

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। परास्नातक के 45 पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध 4131 सीटों के लिए 26 मई तक आवेदन किए जाएंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को इसी आवेदन के जरिये तीन महाविद्यालयों के कुछ पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। आवेदन फॉर्म और प्रवेश विवरणिका विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आवेदन संबंधी विवरण उपलब्ध कराने और फॉर्म भरने में यथासंभव सुगमता प्रदान करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, वित्त अधिकारी एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. कुलदीप सिंह, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा सहित प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे।

पीजी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटें
एमए - 1876
एमएससी - 857
एमकॉम - 150
एमबीए - 150
एमएससी कृषि - 199
पीजी डिप्लोमा - 204
एलएलबी - 374
एलएलएम - 36
बीपीएड - 220
एमएड - 165

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed