{"_id":"6a14aeacb417dd6260098c15","slug":"ddu-administration-is-preparing-to-conduct-entrance-exams-and-release-results-in-june-itself-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1332921-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब चार जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब चार जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार से लैटरल एंट्री के आवेदन भी भरे जा सकेंगे। इसके तहत डीफार्म व बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए अर्ह अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त बीटेक में जेईई मेन कोटे में प्रवेश के लिए आवेदन भी मंगलवार से किए जा सकेंगे। बीएससी नेचुरल फॉर्मिंग में प्रवेश के लिए भी आवेदन प्रकिया साथ ही शुरू होगी। सोमवार को दोपहर तक करीब 22 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो रही थी। बड़ी संख्या में जाति, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण अभ्यर्थी तिथि विस्तारित किए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रों की इन व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तिथि विस्तारित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस फैसले से उन छात्रों को सहायता मिलेगी जो तकनीकी या किन्हीं अन्य वजहों से अब तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रहित में तिथि विस्तारित किए जाने का निर्णय लिया गया है। जून में ही प्रवेश परीक्षा कराने के साथ ही परिणाम भी जारी करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।