{"_id":"66d4e81108b9a86a890de714","slug":"ddc-will-be-punished-for-hesitation-in-consolidation-and-failure-to-give-correct-answer-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-672065-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मगरमच्छ ने बकरी को बनाया शिकार, इस खास तकनीकी से ग्रामीणों ने पकड़ा- वन विभाग को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मगरमच्छ ने बकरी को बनाया शिकार, इस खास तकनीकी से ग्रामीणों ने पकड़ा- वन विभाग को सौंपा
Mon, 02 Sep 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सरहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सरहरी
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:20 PM IST
सार
रविवार को दोपहर में गड्ढे के पास बकरियां चर रही थीं। उसी दौरान मगरमच्छ एक बकरी को पकड़ कर गड्ढे में खींच ले गया। इससे बाकी बकरियां चिल्लाते हुए भागने लगीं। बकरियों की शोर सुनकर अमरमणि, शंभू, अभिषेक, काजू, विनोद, पवन आदि ग्रामीण गड्ढे की तरफ भागे तो उन्हें मगरमच्छ नजर आया।
विज्ञापन
जाल में पकड़ाया मगरमच्छ और पास में मरी हुई बकरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलरिहा क्षेत्र के सियारामपुर गांव के कुदरिहा टोले में एक मगरमच्छ ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। रोहिन नदी के पास बंधे के किनारे गड्ढे में दिखाई दिए मगरमच्छ को ग्रामीणों ने रविवार को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। इसके बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुदरिहा टोले के निकट रोहिन नदी के पास एक गड्ढे में एक माह पूर्व लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तिनकोनिया रेंज के रेंजर लव सिंह को दी थी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद टीम ने साथ लाई जाल ग्रामीणों को देकर मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की बात कही।
रविवार को दोपहर में गड्ढे के पास बकरियां चर रही थीं। उसी दौरान मगरमच्छ एक बकरी को पकड़ कर गड्ढे में खींच ले गया। इससे बाकी बकरियां चिल्लाते हुए भागने लगीं। बकरियों की शोर सुनकर अमरमणि, शंभू, अभिषेक, काजू, विनोद, पवन आदि ग्रामीण गड्ढे की तरफ भागे तो उन्हें मगरमच्छ नजर आया। उन्होंने जाल को गड्ढे में डाल दिया और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि हनुमान निषाद को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर तिनकोनिया रेंजर लव सिंह के साथ वन विभाग की टीम पहुंच कर मगरमच्छ को वाहन में लादकर चिड़ियाघर लेकर चली गई।