फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughters shine on the first day of the Taekwondo competition.

Gorakhpur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहले दिन चमकीं बेटियां

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters shine on the first day of the Taekwondo competition.
- 24 और 26 किलो भार वर्ग में चांदनी व अंशिका ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

- प्रदेशभर से 35 टीमों के 850 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

सहजनवां (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बेटियों का दबदबा रहा। दोनों भार वर्गों में कस्तूरबा की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 24 किलो भार वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की चांदनी निषाद ने अलीगढ़ की नैना सैनी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
वाराणसी की नैंसी गुप्ता और गोरखपुर की कामिनी गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। 26 किलो भार वर्ग में कस्तूरबा की अंशिका कुमारी ने मेरठ की रजिया को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ की कालिंदी राजपूत और आजमगढ़ की रानी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 16 बालकों और 19 बालिकाओं की टीमें हैं। अंडर 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में करीब 850 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता तीन से सात अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों और कोच के ठहरने व भोजन की व्यवस्था आयोजक विद्यालय की ओर से की गई है। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। प्रयास और अभ्यास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह ने की। संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने स्वागत और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने आभार जताया। प्रधानाचार्य मेजर साकेत श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed