फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   daughter drowned, agrieved father attempt to commit suicide

नदी में स्नान करते समय डूबने से किशोरी की मौत, पिता ने फंदे से लटक की जान देने की कोशिश

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
daughter drowned, agrieved father attempt to commit suicide
नदी में स्नान करते समय डूबने से किशोरी की मौत, पिता ने फंदे से लटक की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

भागलपुर। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव के समीप बृहस्पतिवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से किशोरी की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। पुत्री की मौत की खबर से आहत पिता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया। गांव वालों और मछुआरों की मदद से दो घंटे बाद किशोरी के शव को नदी से निकाला गया।

लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी एकता सिंह (15) पुत्री कौशलेंद्र सिंह दो सहेलियों के साथ गांव के पास सरयू नदी में पूजन सामग्री और कलश प्रवाहित करने के बाद स्नान करने गई। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से तीनों सहेलियां डूबने लगीं। आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे। लोगों ने दो सहेलियों को बचा लिया, लेकिन एकता सिंह गहरे पानी में लापता हो गई। उधर, परिवार में डूबने की सूचना से कोहराम मच गया। छोटी पुत्री की मौत की सूचना से आहत पिता कौशलेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया। उन्हें परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कौशलेंद्र सिंह की तीन शादी हुई थी। दो पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। तीसरी शादी दो साल पहले हुई। दिमागी हालत ठीक नहीं होने से तीसरी पत्नी साथ नहीं रहती हैं। दूसरी पत्नी से दो बेटियां और एक पुत्र हैं। नौकरी पर साथ में पुत्र व छोटी पुत्री रहती थी। वे कुशीनगर जिले के खिरियां इंटर कालेज में परिचारक हैं। एक हफ्ते पहले बच्चों के साथ गांव देवसिया में पूजा कराने के लिए आए हैं। बड़ी पुत्री मामा के घर जीरादेई सीवान रहती है। वह भी अष्टजाम में शामिल होने आई थी। बुधवार को अष्टयाम की पूर्णाहुति थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed