फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Data on corona positive patients to be placed on CHC-PHC

अब सीएचसी-पीएचसी पर रखे जाएंगे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े, सीएमओ ने बताई बड़ी वजह

Wed, 27 May 2020 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Data on corona positive patients to be placed on CHC-PHC
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। संबंधित इलाके के कोरोना संक्रमित मरीजों का डेटाबेस वहीं की सीएचसी और पीएचसी पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए 15 सवालों की सूची सभी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी गई है। इसके आधार पर पुन: सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ऐसा करने से कांटैक्ट सर्वे में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस आधार पर बनेगा डेटाबेस
डेटाबेस में कोरोना संक्रमित का नाम, पिता का नाम, उम्र, थाना व ब्लॉक समेत संपूर्ण पता दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा डेटाबेस में संक्रमित के यात्रा इतिहास और अन्य जानकारियों का उल्लेख भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटैक्ट सर्वे कर रही है। संक्रमित के अत्यंत निकट संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। उनका भी सैंपल लेकर परीक्षण करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed