फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case

UP: कोलकाता भाग गईं दरिंदगी की शिकार डांसर... फोन पर पुलिस से की ये बात; गवाह भी खुलकर सामने नहीं आए

Thu, 19 Jun 2025 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

कुशीनगर डांसर दुष्कर्म कांड मामले में पीड़ित डांसर कोलकाता भाग गईं हैं। फोन पर बातचीत में कोलकाता रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हो गई है। कोलकाता में उसकी ससुराल है। उसके बच्चे हैं। परिवार या पुलिस ने कोई दबाव नहीं बनाया है। बयान दर्ज हो गया है और अब कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुशीनगर डांसर सामूहिक दुष्कर्म कांड में दरिंदगी की शिकार दोनों पीड़िताएं कोर्ट में बयान देने के बाद कोलकाता भाग गईं। पुलिस सूत्रों से पता लगा कि दोनों डरी हुई हैं। और तो और, वे इस मामले में पैरवी करने या करवाने तक को तैयार नहीं हैं। बयान देने के बाद से अब कुशीनगर आना भी नहीं चाहतीं। कहती हैं जो होना था हो गया... अब अपनी आगे की जिंदगी देखनी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल करने तक कई उतार-चढ़ाव सामने आए। आखिरकार डांसरों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए और यहां से कोलकाता चली गई। 
विज्ञापन


डांस पार्टी का संचालक ही पैरवी कर रहा है। वह इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस तो यह भी कहने-सुनने को राजी नहीं कि डांसर या संचालक दहशत में हैं। सब सामान्य सा दिखाने के प्रयास जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांसरों ने पुलिस को बताया था कि रामकोला थाना क्षेत्र के एक चौराहा से उन्हें असलहे के बल पर अपहरण कर गाड़ी से दोस्त के जन्मदिन पार्टी में ले गए आरोपियों ने एक घंटे जबरन डांस कराया था। इसके बाद छेड़खानी और फायरिंग की। अपने दोस्त को गिफ्ट में डांसर को दे दिया, मनमानी भी हुई। 

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
इसी घर में किराए पर रहती थी डांसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इसी आधार पर 16 पन्ने की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की है। घटना में शामिल आठ आरोपी इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। गोरखपुर से लेकर कुशीनगर तक पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था।

 

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
कुछ दिनों के बाद इस मकान में किराए पर रहने लगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में भी की छेड़खानी, फायरिंग का भी आरोप
डांसरों का आरोप है कि रास्तेभर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़खानी की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में ले गए और अपने दोस्त अजीत सिंह के जन्मदिन पार्टी में डांस कराया। छत पर एक कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने लगे। मकान मालिक की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस वाहन के नंबर को ट्रेस कर अजीत सिंह के मकान पर पहुंच गई।

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
एसपी संतोष मिश्रा ने प्रेस कांप्रेंस कर जानकारी दी थी. पीछे मास्क पहनें खड़े सभी गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके से सभी आरोपियों को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया और डांसरों को मुक्त कराया था। डांसरों की ओर से कोर्ट में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में यह भी बताया कि सभी आरोपी नशे में धुत थे। गाड़ी भी सही तरीके से नहीं चला पा रहे थे। दोनों डांसर पुलिस की संपर्क में है, मगर कुशीनगर से कोलकाता चली गईं।
 

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
इन्हीं लक्जरी गाड़ियों से थे सभी आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस
आर्थक सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैंट गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, कृष तिवारी निवासी मेडिकल कॉलेज रोड, नारायण नगरी, सेमरा नंबर-दो, थाना चिलुआताल, अस्वन सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच, गोरखपुर, नागेंद्र यादव निवासी मीरा हॉस्पिटल, फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट, चिलुआताल, गोरखपुर निवासी शिवपुर गनेशपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया और अजीत सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का पुलिस ने केस दर्ज किया था।
 

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
आरोपियों के पास असलहे भी थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में गवाह भी खुलकर सामने नहीं आए
सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले को पहले दिन से ही संदिग्ध मान रही थी। तहरीर के आधार पर की दर्ज कर जांच शुरू की गई और मामले में गाड़ी नंबर से पहचान में आए आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई। जमानत पर छुटने के बाद से वादी पक्ष को खोजकर पुलिस ने उनके बयान और हुए अपराध के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर चार्जशीट तैयार की। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में जिसने पुलिस को सूचना दी थी, वह भी बयान देने सामने नहीं आया। यह तथ्य भी चार्जशीट का हिस्सा है।
 

Dancer Victims Leave for Kolkata After Court Testimony in Kushinagar Incident Refuse to Pursue Case
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बता दिया... अब हमें कोई लेना-देना नहीं
फोन पर बातचीत में कोलकाता रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हो गई है। कोलकाता में उसकी ससुराल है। उसके बच्चे हैं। परिवार या पुलिस ने कोई दबाव नहीं बनाया है। बयान दर्ज हो गया है और अब कोई दिक्कत नहीं है। अब उसे पुराने मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उसे जो बोलना था, पुलिस को बता दिया है। न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में बयान दर्ज है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रायल भी इसी चार्जशीट के आधार पर होगा।


 

मिल सकता है आरोपियों को लाभ
गोरखपुर दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण नंद तिवारी ने बताया कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद फिर ट्रायल शुरू होगा। जिन पर्चियों (बयान) के आधार पर केस में चार्जशीट दाखिल की गई है, अब बयान न्यायालय के सामने होंगे। अगर गवाह और पीड़ित न्यायालय में अपने दिए बयान से पलट गए तो ये केस स्टैंड ही नहीं करेगा। इससे आरोपियों को लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: UP: बर्थ-डे गिफ्ट में दोस्त को दी डांसर... रातभर की थी दरिंदगी, गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान; चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed