फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Damini will save from sky danger will tell lightning will fall within 20 km radius

अलर्ट: आसमानी खतरे से बचाएगा दामिनी एप, 20 किमी के दायरे में बताएगा कहां गिरेगी बिजली

Wed, 12 Jul 2023 08:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर सचेत और दामिनी एप मौजूद हैं। इसे डाउनलोड करके संभावित खतरे को टालने में मदद मिलेगी। बरसात के दिनों में बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Damini will save from sky danger will tell lightning will fall within 20 km radius
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरसात के मौसम में बिजली (तड़ित आघात) की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है। लेकिन, प्रशासन ने दामिनी और सचेत एप तैयार कराया है जो 20 किमी के दायरे में यह बता देगा कि बिजली आपके आसपास कहां गिरने वाली है। मोबाइल पर संदेश भी आएगा और मौसम के मिजाज की भी जानकारी मिलेगी। इससे खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बिजली से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए एक मास्टर प्लान बनाया गया है। इसके तहत लोगों को दामिनी और सचेत एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करके निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसमें नाम और लोकेशन, स्थान की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


इसे संबंधित जगह पर 20 किमी के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी 30 से 40 मिनट पहले ऑडियो और मैसेज के जरिए मिल जाती है। इस मोबाइल एप को डाउनलोड करके बिजली गिरने की सटीक सूचना पाकर जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। सचेत एप से हर घंटे मौसम का हाल और पूर्वानुमान मिलता है। बदलते मौसम के बारे में जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गली के कुत्ते ज्यादा खतरनाक: खौफ रॉटविलर का और इर्द-गिर्द मंडरा रहा खतरा बिना वैक्सीनेशन वाले देसी का

बिजली चमकने पर बरतें यह सावधानी

आपदा विशेषज्ञ के अनुसार, दामिनी एप में अलर्ट आने के बाद पेड़ों के नीचे और खुले खेत में न जाएं। इस दौरान धातु से बने बर्तन न धोएं और नहाने से बचें। किसी मकान में चले जाएं। यदि कोई मकान उपलब्ध न हो तो खुली जगह पर ही घुटनों के बल कान बंद करके बैठ जाएं। बिजली चमकने पर छाते का इस्तेमाल न करें। हाइटेंशन तारों और टावर से दूरी बनाएं।

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डिपो में होगी क्षतिग्रस्त कोच मरम्मत

बीते साल आठ लोगों की हुई मौत
जिला प्रशासन के रिकार्ड के अनुसार 2022-23 में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई। इसके पूर्व 2021-22 में पांच लोगों की जान गई थी। सभी मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई थी।

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर सचेत और दामिनी एप मौजूद हैं। इसे डाउनलोड करके संभावित खतरे को टालने में मदद मिलेगी। बरसात के दिनों में बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed