फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dabang people uncle-nephew beat up contract workers in Sant Kabir nagar

संतकबीरनगर: मनबढ़ चाचा-भतीजा ने संविदा कर्मियों को पीटा, कार्रवाई नहीं होने पर विद्युत सप्लाई बंद करने की दी चेतावनी

Thu, 16 Dec 2021 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 04:59 PM IST
सार

एक मुश्त समाधान योजना की उपभोक्ताओं को जानकारी देने गए थे, जेई के नेतृत्व में महुली थाने पहुंच कर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन
Dabang people uncle-nephew beat up contract workers in Sant Kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में बृहस्पतिवार को मनबढ़ चाचा- भतीजा ने दो विद्युत संविदा कर्मियों की पिटाई कर दी। संविदा कर्मी एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी देने गए थे। आरोप है कि बिजली बिल अधिक आने की बात बताने पर समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का सुझाव देने पर चाचा-भतीजा भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी। घटना से नाराज संविदा कर्मी महुली थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन किए और कार्रवाई नहीं होने पर विद्युत सप्लाई बाधित कर देने की चेतावनी दी।   

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कोनी निवासी राजीव कुमार पुत्र बालमुकुंद ने बताया कि उनकी तैनाती संविदा कर्मी के रूप में विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर में है। उन्होने बताया कि वह बृहस्पतिवार को काली जगदीशपुर गए। साथ में सरकारी लाइन मैन हरिराम व संविदा कर्मी रजत पांडेय भी मौजूद थे। तीनों कर्मी विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान एक उपभोक्ता अपने भतीजे के साथ पहुंच गए। उपभोक्ता ने अपना बिल बढा भेजने की बात बताया तो उन्हें इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से करने का सुझाव दिया। आरोप है उसी बात से चाचा- भतीजा भड़क गए और विद्युत कर्मियों से हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विद्युत कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिए। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए। घटना की जानकारी होते ही अन्य विद्युत कर्मी नाराज हो गए। जेई चंद्रभूषण के साथ विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में संविदा कर्मी महुली थाने पहुंच गए। कर्मियों ने प्रदर्शन कर करवाई की मांग किया।


पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर शाम तक मुकदमा दर्ज नही हुआ तो ऐसी दशा में पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप कर आंदोलन किया जाएगा। इस प्रकरण को कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर संविदा कर्मी चंद्रिका प्रसाद, ब्रह़मदेव चौधरी, गोविंद उर्फ नागराज, राजकुमार, ओमजी मिश्र, राजन सिंह, विमल उपाध्याय, हरिराम, राजीव प्रजापति आदि मौजूद रहे। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed