फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cycle from Kathmandu Took Nepali currency from Chitwan Big revelation by Chinese citizen In maharajganj

UP: काठमांडो से साइकिल... चितवन से ली नेपाली मुद्रा, फिर भारतीय सीमा की तरफ निकला; चीनी नागरिक का बड़ा खुलासा

Wed, 15 Jan 2025 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार चीनी नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है। उससे  पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यही पता चला कि भारत में प्रवेश करने का उसके पास कोई वैध प्रपत्र नहीं था। वह भारत में कहां जाना चाहता था, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Cycle from Kathmandu Took Nepali currency from Chitwan Big revelation by Chinese citizen In maharajganj
Chinese citizen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज में मंगलवार की सुबह भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के पगडण्डी मार्ग डंडा पुल फरेनिया गांव के निकट नेपाल से भारत मे प्रवेश करने के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र और पगडंडियों पर इन दिनों कड़ी निगरानी की जा रही है। यही वजह है कि भारत में प्रवेश करते समय चीन का एक नागरिक गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास भारत में प्रवेश करने के वैध कागजात नहीं थे। वह काठमांडो से चला तो बस से आने के बजाय उसने साइकिल खरीदी। इसके बाद वह वहां से सीधे चितवन पहुंचा। वहां पर उसने नेपाली रुपये लिया। उसके बाद भारतीय सीमा की ओर चल पड़ा। सोनौली बाॅर्डर पर आते ही वह पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार चीनी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यही पता चला कि भारत में प्रवेश करने का उसके पास कोई वैध प्रपत्र नहीं था। वह भारत में कहां जाना चाहता था, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की उसकी योजना फेल हो गई, क्योंकि भाषा और कागजात की जांच में वह पकड़ में आ गया। उसकी मंशा जानने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। वैसे सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ की बात नई नहीं है। ऐसा अक्सर होता रहता है। चौकसी का परिणाम है कि वह पकड़ में आ गया।'

 

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है। चीन के नागरिक के पास एक चाइनीज पासपोर्ट, कुछ नेपाली और चाइनीज करेंसी मिली है। उसके पास से नेपाली करेंसी 2480 व चाइनीज युआन 4766 बरामद हुए हैं। 

 

भारत में प्रवेश के लिए उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश के कारण उसके विरुद्ध सोनौली कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बॉर्डर से गिरफ्तार हुए थे चीन के दो नागरिक
भारत-नेपाल की खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई है। इसका फायदा उठाते हुए आए दिन विदेशी नागरिक घुसपैठ करते हैं। सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के चलते पकड़े भी जाते हैं। एक अगस्त 2024 को एसएसबी जवानों ने दो चाइनीज नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान गिरफ्तार किया और बॉर्डर पार कराने वाले तिब्बती शरणार्थी को भी पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। 
 

अवैध प्रवेश के लिए मुफीद बनीं पगडंडियां
भारत नेपाल की खुली सीमा से विदेशी अक्सर घुसपैठ करते हैं। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से घुसपैठिए पकड़े जाते हैं तो इनके बारे में पता चलता है। अक्सर विदेशी नेपाल जाने के दौरान ही पकड़े जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में कई बार विदेशी सीमा पर ही पकड़े जा चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियां विदेशियों की घुसपैठ करने के लिए मुफीद है।

 

जानकारी के अनुसार 10 मई 2024 को भारत से नेपाल जाते समय संदिग्धता के आधार पर रोक कर पुलिस ने अर्जेटिना के निवासी लियो पुत्र तरेस को गिरफ्तार किया गया था। 24 अप्रैल 2024 को भारत में आ रही एक इंडोनेशिया की महिला इसनेनी को नेपाल पुलिस को सौंपा जा चुका है।

 

20 फरवरी 2022 को फर्जी वीजा के साथ रूसी दंपती स्वेटलाना फैडेरोवा व रुसाना सुल्तानोवा को नेपाल में प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया गया। गोवा में एनडीपीएस एक्ट के दोनों आरोपित भी थे। 11 दिसंबर 2021 को भारत में प्रवेश कर रहे चीन के नागरिक जी यांग शी निवासी हुबेई चीन को आव्रजन अधिकारियों ने बिना वीजा भारत में प्रवेश करने से रोका और नेपाल वापस कर दिया गया।
 

सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से पकड़े जाते हैं विदेशी नागरिक
22 अगस्त 2020 को चीनी नागरिक शेन ली हुबेई चीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 18 अक्तूबर 2020 को फिलिस्तीन के नागरिक अवनी मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 19 जुलाई 2020 को रोमानिया के नागरिक मुंटीनू आयोनट ड्राइबोस को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा गांव के पास गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। 17 जनवरी 2020 को आस्ट्रेलिया के नागरिक गरनोट केटजर को फर्जी कागजात के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

तोवियस मेकिसमिलन रेहन उम्र 44 वर्ष पगडंडियों के रास्ते नेपाल जा रहा था। उसे गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके पहले 26 जून 2024 को एसएसबी 66 वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा की पगडंडियों पर गश्त के दौरान चौकी डंडाहेड की नाका पार्टी ग्राम गंवरिया के पास डंडापुल के निकट निर्माणाधीन आईसीपी की तरफ जाने वाले रास्ते पर चीन की महिला को गिरफ्तार किया था।

 

वह पगडंडियों से भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कई सिओहोंग उर्फ हेलेन निवासी सियाह रोड एरिया सीमिंग सिटी सियामें प्रोविंस फुजियान चाइना बताया था। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा बिना वैध कागजात वाले विदेशियों की घुसपैठ के लिए मुफीद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed