फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cultural activity

सांस्कृतिक चेतना की मूल वाहक है भारतीय ज्ञान परंपरा : प्रो. हरि

Mon, 28 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सदियों से मानवीय मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना एवं महान आदर्शों को प्राप्त करने के साथ ही आधुनिकता को अपनाने के लिए तत्पर रही है। तत्कालीन भारत में नालंदा एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा के प्रख्यात केंद्र हुआ करते थे, जहां विद्यार्थी ज्ञान प्राप्ति के साथ ही अपनी संस्कृति व मूल्यों से भी परिचित होता था।


उन्होंने दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति व्याख्यानमाला के चतुर्थ दिवस पर विज्ञान संकाय के तत्वावधान में ’भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी, एकीकृत वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविवि के भौतिकी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा किसी एक व्यक्ति द्वारा विकसित नही हैं बल्कि इसमें अनेकों मनीषियों का योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. अनीता कुमारी ने एवं अतिथि परिचय व संचालन डॉ. नीतिश शुक्ला ने तथा आभार ज्ञापन प्रो. शशि प्रभा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. धीरेंद्र सिंह, प्रो. परीक्षित सिंह, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र, डॉ. प्रतिमा सिंह, हिमांशु यादव, डॉ. पवन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed