{"_id":"64c95e786b202940e20274e4","slug":"cultural-activity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-259025-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डांस फेस्टिवल में किशोर कुमार के गीतों पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डांस फेस्टिवल में किशोर कुमार के गीतों पर थिरके बच्चे
Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किशोर कुमार की 94वीं जयंती पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को डांस फेस्टिवल से हुआ। विजय चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे किशोर कुमार के गीतों पर जमकर थिरके।मुख्य अतिथि सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद आभास, आर्नव जिंदगी एक सफर है सुहाना, प्लाक्षा सिंह ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी, मुस्कान गुप्ता और ऋषिता पांडेय ने परदेसिया, कृतिका गुप्ता ने धूप में निकला न करो रूप की रानी, पूनम शर्मा ने सुन चंपा सुन तारा, महिमा सिंह ने झूठ बोले कौवा काटे की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभांग शरण, अंचल आनंद, रूपरानी, प्रत्यूषा, पियूष और अभिजीत सिंह ने भी प्रस्तुति दी। संजीव कुमार, अनुराग सुमन, प्रगति श्रीवास्तव, दीप्ति अनुराग, तरनजीत सिंह, शशिकांत गुप्ता सौरभ सिंह, प्रियंका सिंह, मनीष तिवारी, चेतन चौधरी आदि मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन