फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   culpable homicide not amounting to death of servant

Gorakhpur News: पिटाई से नौकर की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 02 Jun 2023 08:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
culpable homicide not amounting to death of servant
- गोला इलाके में पड़ोसी ने घर के बाहर सोने पर की थी पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)। इलाके के बघैरा गांव में घर के बाहर सोने से नाराज पड़ोसी द्वारा पिटाई से नौकर की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दिलीप शाही उर्फ रिंटू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, बघौरा निवासी पूर्व प्रधान संजय श्रीवास्तव के घर पर 25 साल से बिहार के मुजफ्फरपुर का तुलसी प्रसाद (55) रहकर घर का कामकाज देखते थे। पड़ोस में ही दिलीप शाही का मकान है, जहां पर कोई रहता नहीं है। इस वजह से तुलसी प्रसाद कई बार घर के बाहर जाकर सो जाते थे।
विज्ञापन

29 मई की रात अचानक दिलीप पहुंचा और तुलसी की पिटाई कर उसके चादर में आग लगाकर उस पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 31 मई की सुबह उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed