फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cruise started in Narayani river for tourists in Maharajganj

नेपाल: पर्यटकों के लिए नारायणी नदी में शुरू हुआ क्रूज, केरल के विशेषज्ञों की टीम ने किया है तैयार

Mon, 16 Jan 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 09:47 AM IST
सार

नेपाल के चितवन में नारायणी नदी के तट पर क्रूज शिप का संचालन शुरू हो गया है। क्रूज शिप के अंदर रेस्तरां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक आकर्षक मंच, बैठक और सेमिनार आयोजित करने वाला एक हॉल और सेल्फी पॉइंट भी है।

विज्ञापन
Cruise started in Narayani river for tourists in Maharajganj
पर्यटकों के लिए नारायणी नदी में शुरू हुआ क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद नेपाल के चितवन में नारायणी नदी के तट पर क्रूज शिप का संचालन रविवार से शुरू हो गया। क्रूज का निर्माण राइनो वाटर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। केरल के विशेषज्ञों की टीम ने इस क्रूज को तैयार करने में मदद की है।
विज्ञापन


राइनो वाटर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामचंद्र कंडेल ने बताया कि दो साल पहले क्रूज का सफल परीक्षण किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका निर्माण समय से पूरा नहीं हो सका। भरतपुर महानगर पालिका-16 ज्ञानेश्वर सामुदायिक वन में कावरेघाट में एक क्रूज शिप स्टेशन है। 
विज्ञापन


क्रूज पर एक बार में 180 यात्री सवार होते हैं। एक क्रूज शिप में तीन मंजिलें हैं। यात्रियों को एक घंटे के लिए नारायणी नदी पर क्रूज पर ले जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि क्रूज का टिकट 700 नेपाली रुपया है। ब्रेकफास्ट क्रूजिंग के लिए 1,500 रुपये, लंच क्रूजिंग के लिए 2,000 रुपये और डिनर क्रूजिंग के लिए 2,500 रुपये तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज शिप के अंदर रेस्तरां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक आकर्षक मंच, बैठक और सेमिनार आयोजित करने वाला एक हॉल और सेल्फी पॉइंट भी है। उन्होंने बताया कि एक वीआईपी कमरा, एक पॉइंट सेल्फी के लिए है। हर यात्री का 10 लाख का बीमा होगा। क्रूज शिप में रहने के दौरान शादी, सगाई, जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि जैसी गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं हैं।
 

निर्माण पर 15 मिलियन से अधिक खर्च

क्रूज शिप के निर्माण पर 15 मिलियन से अधिक नेपाली रुपये खर्च हुए हैं। क्रूज संचालन के लिए नारायणी नदी में 40 किलोमीटर की अनुमति मिली है। क्रूज में दो इंजन हैं। क्रूज में पहली मंजिल पर 90 और दूसरी मंजिल पर 100 लोग बैठ सकते हैं। दूसरी मंजिल के एक तरफ10 खास लोगों के लिए कुर्सियां लगी हैं। क्रूज 100 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा है। नॉर्वेजियन तकनीक से बने क्रूज को भारत में केरल के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। चालक दल के 15 सदस्य साथ हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed