{"_id":"6585e67eac9710fe5c0de2b9","slug":"cruise-operations-could-not-begin-preparations-for-decorations-and-rehearsals-continued-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-408614-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रूज का नहीं शुरू हो सका संचालन, होती रही साज-सज्जा व रिहर्सल की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रूज का नहीं शुरू हो सका संचालन, होती रही साज-सज्जा व रिहर्सल की तैयारी
Sat, 23 Dec 2023 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 AM IST
सार
रामगढ़ताल में क्रूज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 15 दिसंबर को किया गया था। इसके बाद क्रूज को संचालित कर रही फर्म ने 21 दिसंबर से उसके संचालन की घोषणा की थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाने के चलते शुक्रवार तक उसका संचालन शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्रूज में सिंगर अंजलि शुक्ला के गीतों पर झूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में जेट्टी पर खड़े क्रूज का संचालन शुक्रवार को भी नहीं हो सका। हालांकि इस दौरान उसके अंदर साज-सज्जा को अंतिम रूप देने के साथ अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम होता रहा। क्रूज के प्रथम तल पर स्थित रेस्टोरेंट में सांस्कृतिक टीम रिहर्सल करती दिखी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल में क्रूज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 15 दिसंबर को किया गया था। इसके बाद क्रूज को संचालित कर रही फर्म ने 21 दिसंबर से उसके संचालन की घोषणा की थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाने के चलते शुक्रवार तक उसका संचालन शुरू नहीं किया जा सका। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग क्रूज को देखने और जेट्टी से सेल्फी लेने पहुंचते रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को संचालन की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग नौकायन स्थित जेट्टी पर पहुंचे थे, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका। इस बीच कुछ लोग क्रूज के अंदर चहलकदमी करते दिखे। बहुत से लोग जेट्टी से ही क्रूज की फोटो लेते दिखे।
विज्ञापन
क्रूज के प्रथम तल में रेस्टोरेंट के साथ मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक टीम भी मौजूद रहेगी। सांस्कृतिक टीम रिहर्सल कर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देते नजर आई। क्रूज के द्वितीय तल पर बार और तीसरे तल पर भी खुले आसमान में बैठने की व्यवस्था की गई है। क्रूज के संचालक राजन राय ने बताया कि शनिवार से क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।