फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crucial clues emerging from CDR and mobile chats; a woman also being questioned

Gorakhpur News: कुश की मौत में नया मोड़, अवैध संबंध और आशनाई से जुड़े तार

Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crucial clues emerging from CDR and mobile chats; a woman also being questioned
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा जंगल में निर्माणाधीन मकान से कुश कुमार चौधरी (24) का शव चौखट से लटका मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के बड़े भाई दीनानाथ चौधरी ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि शव घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में चौखट के सहारे लटका मिला था। मृतक के गर्दन और पैरों पर चोट के निशान पाए जाने का दावा करते हुए परिजन ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। मामले में सोमवार को मृतक के भाई दीनानाथ चौधरी ने सीओ कुंदन सिंह से मुलाकात कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के तार अवैध संबंध और आशनाई से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच के दौरान एक महिला का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल चैट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह का कहना है कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed