{"_id":"6241786630a641251a42e5eb","slug":"crs-tested-preparations-by-running-an-electric-train-at-a-speed-of-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अपडेट: 100 की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाकर सीआरएस ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अपडेट: 100 की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाकर सीआरएस ने परखीं तैयारियां
Mon, 28 Mar 2022 02:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:27 PM IST
सार
रेल संरक्षा आयुक्त ने आनंदनगर-शोहरतगढ़ के बीच 52.336 किलोमीटर तक सुरक्षा की दृष्टि से सभी पहलुओं को परखा। उन्होंने शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, परिचालनिक प्रबंधन, रिले रूम, आईपीएस रूम, यॉर्ड, पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन वर्किंग प्लान, रेलवे ट्रैक एवं सिगनल के साथ विभिन्न संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही आनंदनगर से शोहरतगढ़ तक ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी। रविवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने 100 किमी की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन युक्त स्पेशल ट्रेन को दौड़ाकर इसका सफल ट्रायल किया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने आनंदनगर-शोहरतगढ़ के बीच 52.336 किलोमीटर तक सुरक्षा की दृष्टि से सभी पहलुओं को परखा। उन्होंने शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, परिचालनिक प्रबंधन, रिले रूम, आईपीएस रूम, यॉर्ड, पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन वर्किंग प्लान, रेलवे ट्रैक एवं सिगनल के साथ विभिन्न संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया।
चिल्हिया-सिद्धार्थनगर स्टेशनों के बीच रेलखंड की कार्य प्रणाली के अनुरूप गेटमैन की कार्यशीलता एवं सजगता को परखा। विद्युत लाइन के बाद रेल फैक्चर के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्य करने की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, प्रमुख परियोजना निदेशक, आरई सुधांशु कृष्ण दुबे, मुख्य इंजीनियर मोहम्मद शमीम, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रोजेक्ट पीके सिंह आदि मौजूद रहे।