{"_id":"676b68334f3a7d42f8028b10","slug":"crpf-jalandhar-becomes-champion-by-defeating-kerala-police-in-a-thrilling-match-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-788029-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में केरल पुलिस को हराकर सीआरपीएफ जालंधर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में केरल पुलिस को हराकर सीआरपीएफ जालंधर बना चैंपियन
Wed, 25 Dec 2024 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी (पुरुष) फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में सीआरपीएफ जालंधर ने केरल पुलिस को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश एकादश की टीम ने मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर, बिहार को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केरल पुलिस और सीआरपीएफ जालंधर दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। दोनों ही टीमों के मजबूत डिफेंस के कारण पहले हाॅफ में तमाम कोशिशों के बाद भी कोई गोल नहीं हो सका। अंततः पहले हाॅफ में दोनों टीमों का स्कोर शून्य रहा। दूसरे हाॅफ में भी सीआरपीएफ जालंधर और केरल पुलिस की टीमें गोल करने के लिए जूझती रहीं।
मैच के 52वें मिनट में सीआरपीएफ जालंधर के पी डरलांग ने केरल के डिफेंस को भेदते हुए दर्शनीय गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों ही टीमें गोल की कोशिश करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हुईं। इस तरह सीआरपीएफ जालंधर ने 1-0 से यह मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता के तृतीय स्थान के लिए उत्तर प्रदेश एकादश और मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर, बिहार के बीच मैच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। यूपी ने छोटे-छोटे पास से बिहार पर दबाव बनाना शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप राधा रमन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही। मैच के 42वें मिनट में बिहार के ओम नारायण ने शानदार गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे हाॅफ में 68वें मिनट में उत्तर प्रदेश के मो. तारिक ने शानदार गोल कर यूपी का स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंतत: यूपी ने 2-1 से यह मैच जीत लिया।
विजेता को दो व उपविजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार
मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को एक लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाली उत्तर प्रदेश एकादश की टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पदक के लक्ष्य के साथ करें तैयारी : रवि किशन
रवि किशन ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में खेलों को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वह हर जिले में फुटबॉल स्टेडियम की मांग संसद में रखेंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ओलंपिक व अन्य खेलों में पदक के लक्ष्य के साथ तैयारी करें।
ये रहे उपस्थित
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह और धर्मवीर सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’, जिला फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, एनईआर के सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुश्ताक अली, जय यदुवंशी, देवेंद्र तिवारी, सुभाष सिंह, विष्णु सिंह, प्रेम कालिया, भूवनेश्वर पांडेय, डॉ. मो शरीफ, सुधीर सिंह, बीएन मिश्र, प्रभात पांडेय, विशाल, राजेंद्र सिंह राजू, अमित कन्नौजिया, विजय पाल, सीमा विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, नेहा सिंह, चंद्रेश पटेल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।