फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowds of candidates gathered at the railway station, pushing and shoving to board the coaches.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की लगी भीड़, कोच में चढ़ने लिए हुई धक्का-मुक्की

Tue, 28 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Crowds of candidates gathered at the railway station, pushing and shoving to board the coaches.
गोरखपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थी धक्का-मुक्की करते नजर आए। रेलवे पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित करके बारी -बारी से लोगों को डिब्बों में चढ़ाया। द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के थोड़े देर बाद ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

बरौनी जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के आते ही कोच में चढ़ने के लिए अभ्यर्थी जद्दोजहद करने लगे। बस्ती जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े ने शोभित कुमार कहा कि परीक्षा खत्म होने के कुछ देर बाद स्टेशन पहुंचा, उस समय भीड़ बहुत कम थी लेकिन थोड़ी देर में भीड़ बढ़ गई। प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे सौरभ निषाद ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होते ही सभी लोग स्टेशन आ रहे हैं। अभी प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ है, पता नहीं ट्रेन में जगह मिल पाएगा या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed