{"_id":"5f612efb8ebc3e9ad01aefb7","slug":"crooks-used-to-steal-mobile-phones-by-children-five-arrested-including-women-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से कराते थे मोबाइल फोन चोरी, महिला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से कराते थे मोबाइल फोन चोरी, महिला समेत पांच गिरफ्तार
Wed, 16 Sep 2020 09:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ पुलिस ने बच्चों से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी कराने वाले गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी झारखंड व पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और गोरखनाथ इलाके के एक मकान में किराए पर रहते थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत तीन लाख के करीब है।
विज्ञापन
इनके पास से पुलिस ने एक धारदार हथियार व तमंचा भी बरामद किया है। गिरोह के पकड़े जाने से गोरखनाथ में दर्ज चार मोबाइल फोन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश भी हुआ है। पुलिस को गिरोह के सरगना की तलाश है। सीओ ने बताया कि इस गिरोह के कब्जे से पुलिस ने एक 12 वर्ष के बच्चे को भी छुड़ाया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर गोरखनाथ थाने में गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सीओ गोरखनाथ/सीओ क्राइम रत्नेश सिंह ने बताया कि गोरखनाथ पुलिस ने इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह के नेतृत्व में सोमवार रात हुमायूपुंर चौराहा स्थित देवानंद कुशवाहा के मकान से अंतरराज्यीय मोबाइल फोन चोर गिरोह की महिला समेत पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में उनकी पहचान रविउल शेख निवासी सुल्तानगंज, कालियाचक, पश्चिम बंगाल, यहीं के जमीरूल शेख, राहुल कुमार निवासी बाबूपुर टिम्पाहार, झारखंड और यहीं की संतोषी देवी व मुन्ना कुमार के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे देवानंद के मकान में किराए पर रहते थे। उन्हें इस बारे में बारे में जानकारी नहीं थी। गिरोह में बच्चे भी हैं। बच्चे भीड़भाड़ इलाके से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चुरा लेते हैं। चोरी के मोबाइल फोन को झारखंड व पश्चिम बंगाल में बेचा जाता है। पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है।
सब्जी मंडी से चुराया था मोबाइल फोन
सीओ ने बताया कि गिरोह के गुर्गों ने सोमवार को झूलेलाल मंदिर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी में शनि श्रीवास्तव की जेब से मोबाइल फोन चोरी किया था। इनके पकड़े जाने से गोरखनाथ थाने में दर्ज एक घटना का पर्दाफाश हुआ है। इस घटना में चोरी हुआ मोबाइल फोन पकड़े गए मुन्ना कुमार के पास से मिला है। पुलिस ने सभी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
आईएमआई नंबर से पता लगाकर सौंपे जाएंगे हैंडसेट्स
सीओ ने बताया कि पुलिस मोबाइल फोन के आईएमआई नंबर से मोबाइल धारकों का पता लगा रही है। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी वैसे-वैसे बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंप दिए जाएंगे।
आईएमआई नंबर से पता लगाकर सौंपे जाएंगे हैंडसेट्स
सीओ ने बताया कि पुलिस मोबाइल फोन के आईएमआई नंबर से मोबाइल धारकों का पता लगा रही है। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी वैसे-वैसे बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंप दिए जाएंगे।