Gorakhpur News: जेल में बंद भू-माफिया कमलेश पर जालसाजी के दो और केस दर्ज, पुलिस बोली- सबको मिलेगा न्याय
पहले कुशीनगर के अमवा बुजुर्ग निवासी सीमा गुप्ता पत्नी जसवंत ने 8.50 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। तो वही गोपालगंज बिहार के फुलवरिया निवासी संजय कुमार ने भी 18 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। इन मामलों में रविवार को कमलेश के खिलाफ दो केस दर्ज हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जेल में बंद भू-माफिया व बहरामपुर निवासी कमलेश यादव पर एम्स थाने में सोमवार को जालसाजी के दो और केस दर्ज किए गए। आरोप है कि 8.5 लाख लेकर भी कमलेश ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। एक अन्य मामले में दूसरे की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा देने का मामला सामने आया है। पिछले दो दिन में एम्स थाने में कमलेश पर दर्ज यह चौथा केस है।
इसी तरह के मामले में एम्स पुलिस ने कमलेश व अन्नू नामक महिला को 31 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उसके बाद पुलिस लगातार इलाके में लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक कर रही है कि कमलेश फ्रॉड है। जिनके साथ भी उसने जालसाजी की है, वे केस दर्ज कराएं। इसके बाद दो और लोग सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के पोखरभिंडा निवासी शर्मिला गौतम ने तहरीर में लिखा है कि 1034 वर्ग फुट जमीन के लिए 850 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कमलेश ने उनसे 8.5 लाख रुपये लिए। 2 जुलाई 2023 को इकरारनामा बनवाया। कब्जा भी दिया, लेकिन अभी तक अजय शर्मा से रजिस्ट्री नहीं कराई। उल्टे जातिसूचक गाली दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमलेश यादव, अजय यादव व धर्मेंद्र पर जालसाजी, रुपये हड़पने, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम
दूसरा केस भटवलिया तमकुहीराज जनपद कुशीनगर हाल मुकाम रुद्रापुर कुसम्ही निवासी मेनका देवी पत्नी सुभाष कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये हड़प लिए गए। मेनका देवी का कहना है कि वह कमलेश की दिखाई जमीन पर मकान बनवाकर रह रही हैं, लेकिन असल भूस्वामी अरुण कुमार शर्मा पुत्र बृजभूषण से जमीन रजिस्ट्री नहीं होने से आशंका बनी रहती है। क्योंकि, कमलेश ने साथी मनोज संग मिलकर जिस जमीन की रजिस्ट्री की है, वह दूसरे के नाम है।
इसे भी पढ़ें: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम
इससे पहले कुशीनगर के अमवा बुजुर्ग निवासी सीमा गुप्ता पत्नी जसवंत ने 8.50 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। तो वही गोपालगंज बिहार के फुलवरिया निवासी संजय कुमार ने भी 18 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। इन मामलों में रविवार को कमलेश के खिलाफ दो केस दर्ज हुए थे।
इसे भी पढ़ें: CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों पर केस दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी निवासी अरमान से गीडा थाना क्षेत्र के भिलौरा निवासी अमित यादव व रंजीत ने जमीन के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी की। कोर्ट के आदेश पर गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि भिलौरा में जमीन के नाम पर रुपये लिए गए। अगस्त 2023 में एक लाख रुपये देकर बैनामा करने के लिए कहने पर दोनों आनाकानी करने लगे। शक होने पर रजिस्ट्री कार्यालय से पता करने पर ज्ञात हुआ कि वह जमीन पहले ही किसी शीला नाम की महिला को बेच दी गई है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।