फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth was shot in an old enmity in Gorakhpur

गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sat, 16 Oct 2021 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, विक्की भारती संदीप के मित्र अरविंद चौहान को मारने आया था लेकिन गोली संदीप को लग गई। लगभग छह महीने पहले अरविंद के छोटे भाई रंजीत ने विक्की से दस हजार रुपया उधार लिया था, उसी को लेकर विक्की से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
youth was shot in an old enmity in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर चौहान टोला के एक युवक को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि छह महीने पुराने रंजिश को लेकर इस घटना को मनबढ़ों ने गोली मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती रात मूर्ति विसर्जन के लिए संदीप अपने दोस्त अरविंद चौहान के साथ गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद अपनी गाड़ी से वापस लौट रहा था कि अभी वह एचयूआरएल गेट के पास पहुंचा ही था कि पहले से अपने दोस्त से साथ मौजूद विक्की भारती ने गोली चला दी। यह गोली संदीप के पेट में जा लगी और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल कालेज ले गई, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विक्की भारती संदीप के मित्र अरविंद चौहान को मारने आया था लेकिन गोली संदीप को लग गई। लगभग छह महीने पहले अरविंद के छोटे भाई रंजीत ने विक्की से दस हजार रुपया उधार लिया था, उसी को लेकर विक्की से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विवाद को लेकर रंजीत के बड़े भाई अरविंद अपने साथियों के साथ जाकर विक्की को बुरी तरह से मारा पीटा था, जिसमें संदीप भी अरविंद के साथ गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में सुलह हो गया था। इसके बावजूद भी विक्की अरविंद को मारने के फिराक में था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed