फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth injured during fighting dead in hospital at Gorakhpur

गोरखपुर: मारपीट में घायल युवक की मौत, गांव में फोर्स तैनात

Tue, 18 May 2021 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 May 2021 07:40 PM IST
सार

खजनी के भखरा दुबे गांव में भूमि विवाद में हुई थी घटना, गांव में तैनात की गई पीएसी-पुलिस, पुलिस बढ़ाएगी गैर इरादतन हत्या की धारा, आरोपियों की तलाश तेज

विज्ञापन
Youth injured during fighting dead in hospital at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के भखरा गांव में भूमि विवाद में रविवार को हुई मारपीट के दौरान घायल जितेंद्र दुबे (50) की सोमवार देर रात शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब परिजनों से तहरीर मिलने पर हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर तनाव ना होने पाए इसे देखते हुए पीएसी और आसपास के थानों की फोर्स एहतियातन गांव में तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भखरा दुबे गांव निवासी मोहिनी दुबे ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर उनके पति जितेंद्र दुबे व देवर भूपेंद्र दुबे पर गांव के ही राजेश दुबे ने अपने समर्थकों के साथ जानलेवा हमला किया। घटना के बाद खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पति व देवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वह लखनऊ ना ले जाकर शहर के ही निजी नर्सिंग होम में पति व देवर का उपचार करा रही थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुख्य आरोपी राजेश दुबे, हेमंत दुबे उर्फ संजू दुबे, अविनाश दुबे उर्फ टिंकू, प्रेमनाथ दुबे, शवेंद्र दुबे, शनि दुबे व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। सोमवार को घायल के परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी राजेश को छोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने राजेश के एक रिश्तेदार को उठा लिया था। उधर, सोमवार देर रात प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने जितेंद्र को लखनऊ रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन अभी उन्हें ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। वहीं उनके भाई भूपेंद्र का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानेदार मृत्युंजय राय ने कहा कि मौत की सूचना आई है। तहरीर मिलने पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पीएसी व फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed