{"_id":"600ab4c38ebc3e33dc3e6a86","slug":"young-man-sent-jail-for-wrong-information-given-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फायरिंग की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: फायरिंग की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Fri, 22 Jan 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने न सिर्फ उसके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया, बल्कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामला जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचंद का है। पुलिस के अनुसार, अमित चौधरी निवासी मुस्तफाबाद ने शुक्रवार को दिन में पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि मानिकचंद चौराहे पर फायरिंग हो रही है। कंट्रोल रूम ने यह सूचना तुरंत वायरलेस सेट पर फ्लैश की और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया।
विज्ञापन
एसओ के साथ मानिकचंद चौराहा पर पहुंचे तो वहां सबकुछ सामान्य मिला। छानबीन शुरू की और सूचना देने वाले को फोन मिलाया गया। तो फोन बंद मिला। कुछ देर बाद फोन खुलने पर लोकेशन ट्रेश की गई तो वह मानिकचंद चौराहे के आगे सड़क पर शराब के नशे में धुत होकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौच करता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसका 151 सीआरपीसी में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने कहा कि फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो युवक शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को अपशब्द कह रहा था। युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।