{"_id":"5fabf00f1d0112567f1501f6","slug":"young-man-killed-by-tractor-in-an-old-enmity-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुरानी रंजिश में युवक की हुई हत्या, दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुरानी रंजिश में युवक की हुई हत्या, दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर ले ली जान
Wed, 11 Nov 2020 07:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:37 PM IST
सार
सिकरीगंज इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
परिजनों ने पुलिस पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप, एसएसपी दफ्तर में की शिकायत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंकरीगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर चढ़ाकर फारूख (18) की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस ने तहरीर बदलवाकर आरोपी श्याम उपाध्याय और संदीप उपाध्याय के खिलाफ हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। फारूख के पिता यूनुस अली ने एसएसपी दफ्तर में तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यूनुस का गांव के ही श्याम और संदीप से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार रात यूनुस का बेटा फारूख खेत की जुताई कर रहा था। थकान होने पर रात 12 बजे के करीब वह मेड़ पर सुस्ताने लगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान संदीप और श्याम विपरीत दिशा से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए और फारूख के ऊपर चढ़ा दिए। फारूख की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता युनुस का आरोप है कि थाने में जब वह केस दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उनकी तहरीर को वापस कर दिया। खुद बोलकर तहरीर लिखवाई कि संदीप और श्याम लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर फारूख पर चढ़ा दिए।
इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया। उधर, एसपी साउथ विपुल ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पिता युनुस का आरोप है कि थाने में जब वह केस दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उनकी तहरीर को वापस कर दिया। खुद बोलकर तहरीर लिखवाई कि संदीप और श्याम लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर फारूख पर चढ़ा दिए।
इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया। उधर, एसपी साउथ विपुल ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।