{"_id":"606acdc0ed20f6655c77d7f9","slug":"young-man-dead-body-found-before-sister-marriage-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने गया था युवक, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने गया था युवक, इस हाल में मिला शव
Mon, 05 Apr 2021 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:05 PM IST
सार
- बरांव-देवरिया मार्ग पर मिली बाइक, जेब से मोबाइल और चाबी बरामद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने बाजार गए एक युवक का शव रविवार की रात में मदनपुर थाना क्षेत्र के हनौता गांव के बागीचे में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। शव से कुछ दूरी पर बाइक, मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी सनोज 25 वर्ष पुत्र श्याम सुंदर रविवार को बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने के लिए बाजार गए थे। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे हेनौता गांव के बागीचे में आम के पेड़ से फंदे के सहारे सनोज का शव लटकता मिला।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि बाइक बरांव-देवरिया मार्ग सड़क के किनारे खड़ी मिली।
बेटे का शव देख मां लालमती दहाड़ें मारने लगी जबकि पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। मदनपुर थाना के प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना का खुलासा हो सकेगा।