{"_id":"5e6c75b18ebc3ea4a43a09e0","slug":"woman-murdered-after-sexual-assault-attack-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दुष्कर्म कर महिला की हत्या करने की आशंका, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: दुष्कर्म कर महिला की हत्या करने की आशंका, इस हाल में मिला शव
Sat, 14 Mar 2020 11:42 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के जयश्री गांव के सिवान में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई।
ये है मामला
निचलौल थाना क्षेत्र के जयश्रीगांव से सटे देवरिया ब्रांच नहर व सिसवां मार्ग के बीच एक चक रोड के किनारे जा रहे कुछ लोगों ने एक (30) वर्षीय अज्ञात महिला का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। लेकिन चार घंटे बाद भी मृत महिला की शिनाख्त करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई। लोगों ने बताया कि आरोपियों द्वारा मृत महिला का शव छुपाने के लिए किसी वाहन से लाकर सुनसान सिवान में शाल ओढ़ाकर रख दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।