{"_id":"61c33e5e8c223a1141144e71","slug":"woman-arrested-for-selling-land-in-fake-manner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
Wed, 22 Dec 2021 08:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके में 60 लाख रुपये की जालसाजी करने की आरोपी महिला, जगदीशपुर (खोराबार) निवासी सरिता देवी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सरिता और उसके चार साथियों पर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कर 60 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के चौरा निवासी वेद प्रकाश यादव ने आरोप लगाया था कि सरिता देवी, पुष्पा देवी, सातिब खान, रमाशंकर गुप्ता व गोपाल कसौधन ने साजिशन, दूसरे की भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा करके 60 लाख रुपये हड़प लिये।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर 17 मार्च 2021 को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला सरिता देवी अपने घर के सामने खड़ी है और कही भागने के फिराक में है। इसी सूचना पर गई पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
विज्ञापन