फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman angry with husband commits suicide by train in deoria

देवरिया: पति से नाराज महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान, ससुरालियों ने बिना सूचना के ही कर दिया अंतिम संस्कार

Thu, 20 May 2021 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 05:18 PM IST
सार

किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, ससुरालियों ने पुलिस को नहीं दी सूचना, शव को जलाया।

विज्ञापन
woman angry with husband commits suicide by train in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी ने गुरुवार सुबह भटौली बुजुर्ग चौराहे के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका के शव को आनन-फानन जला दिया। इसके बाद पुलिस के भय से घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गौरी बाजार क्षेत्र के कालाबन तिलक टोला निवासी पन्ने लाल यादव पुत्र स्वर्गीय गणेश यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम एकौना पटवरिया में ब्रह्मदेव यादव की पुत्री शकुंतला देवी से हुई थी। शकुंतला देवी के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी। बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इससे नाराज महिला ने गुरुवार की सुबह भटौली बुजुर्ग चौराहे के समीप ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन मृतका के शव को उठा ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद घर छोड़कर फरार हो गए।


ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोरखपुर देवरिया जनपदों की सीमा पर मझना नाले से लेकर हर संभावित स्थानों पर मृतका के शव की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed