{"_id":"60084e4a8ebc3e30b7778a60","slug":"wife-accused-of-killing-husband-by-giving-wrong-medicine-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति के हत्या का आरोप, बोली- 'गलत दवा देकर मार डाला'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति के हत्या का आरोप, बोली- 'गलत दवा देकर मार डाला'
Wed, 20 Jan 2021 09:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र के महोबरा की महिला ने पांच लोगों पर गलत दवा देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने जेठ-जेठानी समेत पांच के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया।
बबिता देवी का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में गौतम पुत्र जयहिंद निवासी महोबरा के साथ हुई थी। उसके पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पति के साथ वह भी दिल्ली में रहती थी। दुर्घटना में पति घायल हो गए और चलने-फिरने में असमर्थ हो गए।
पति के अपंग होने के बाद से ननद सरोज, जेठानी कुसुम पत्नी चंद्रभान, रीना पत्नी अवनीश उसके साथ सौतेले व्यवहार करने लगे। पति के साथ ससुराल में रहना मुश्किल हो गया। जिसकी वजह से भाई को बुला कर मायके गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र के भर्रोह चली गई।
विज्ञापन
पति ससुराल महोबरा में ही थे। आरोप है कि 10 जनवरी 2021 को संपत्ति की लालच में उसके जेठ चंद्रभान ने परिजनों के साथ मिलकर उसके पति गौतम को गलत दवा देकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बबिता देवी की तहरीर पर जेठ चंद्रभान, अवनीश, जेठानी कुसुम पत्नी चंद्रभान, रीना पत्नी अवनीश व ननद सरोज के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।