फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two people made half-naked video of teenager in deoria

देवरिया: तमंचा के बल पर मनबढ़ों ने किशोरी का बनाया अर्धनग्न वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

Thu, 16 Sep 2021 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 05:11 PM IST
सार

देवरिया जिले में सोशल मीडिया पर उक किशोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीड़िता का तमंचा के बल पर अर्धनग्न वीडियो बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।

 

विज्ञापन
two people made half-naked video of teenager in deoria
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत की तरफ गई एक किशोरी का दो मनबढ़ों ने तमंचे के बल पर अर्धनग्न करके वीडियो बना लिया। जब इसका विरोध किशोरी ने किया तो उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को मनबढ़ दो हफ्ते तक ब्लैक मेल करते रहे। तंग आकर किशोरी ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई के बजाए पुलिस इस मामले को समझौता कराने में जुटी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी कुछ दिन पूर्व शाम को घर से शौच करने के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बगल के दो युवक उसके पीछे लग गए और उसके साथ जबरिया अश्लील हरकत करने लगे। जब वह अश्लील हरकत का विरोध की तो मनबढ़ों ने तमंचा दिखाकर उसको अर्धनग्न कर धमकी दी और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


किशोरी के परिवार वालों के अनुसार, आरोपियों ने उसे अर्धनग्न वीडियो दिखाकर वायरल करने धमकी दी और अश्लीलता भी करते रहे। यहां तक कि कुछ दिन बाद दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ भी गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाने लगे। उनकी बात न मानने पर दोनों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने अनभिज्ञता जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed