फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Took leave in emergency and went home and shot uncle

यूपी: गोरखपुर जिला जेल में तैनात हेड वार्डर ने इमरजेंसी में ली छुट्टी और घर जाकर चाचा को गोली मार दी, हालत गंभीर

Wed, 27 Oct 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

गाजीपुर में हुई घटना,पारिवारिक विवाद में मारी गोली, गोरखपुर जेल में तैनात है आरोपी सिपाही अंकित राय।

विज्ञापन
Took leave in emergency and went home and shot uncle
गोरखपुर जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरजेंसी बताकर छुट्टी पर अपने घर गाजीपुर गए, गोरखपुर जिला जेल में तैनात हेड वार्डर ने पारिवारिक विवाद में मंगलवार रात अपने चाचा को गोली मार दी और भाग निकला। गंभीर रूप से घायल चाचा का वाराणसी में इलाज चल रहा है। गोली पेट में लगी है। वारदात के बाद जेल में इसकी सूचना आई तो सिपाही के सहकर्मी आश्चर्य करने लगे।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद निवासी अंकित राय गोरखपुर जेल में हेड वार्डर के पद पर तैनात है। मृत आश्रित कोटे से उसे नौकरी मिली है। 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का आकस्मिक अवकाश लेकर वह अपने घर गाजीपुर गया था। इस बीच घर पर उसका पारिवारिक विवाद हो गया।
विज्ञापन


अवकाश खत्म होने के बाद उसे जेल में ड्यूटी ज्वाइन करना था, लेकिन अवकाश अवधि समाप्त होने पर भी तीन दिनों से अंकित अनुपस्थिति चल रहा है। बुधवार को जेल प्रशासन को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed