फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Throw stones and spitting on health team who went to Quarantine Center in Gorakhpur

Coronavirus in Gorakhpur: क्वारंटीन सेंटर में गई टीम पर युवक ने थूका और फेंके पत्थर, बचने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 05 Apr 2020 09:57 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, चिल्लूपार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Apr 2020 09:57 AM IST
सार

  • बड़हलगंज इलाके के बेलवा दाखिली गांव में युवक की हरकत से सनसनी
  • पुलिस ने युवक को काबू में कर फिर क्वारंटीन कराया

विज्ञापन
Throw stones and spitting on health team who went to Quarantine Center in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना: बड़हलगंज ब्लाक की कोविड-19 रिस्पांस टीम पर पथराव के बाद पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के बेलवा दाखिली गांव में क्वारंटीन सेंटर में युवक की हरकत से सनसनी फैल गई। युवक ने स्वास्थ्य टीम पर पत्थर फेंकते हुए दौड़ा लिया और फिर इधर-उधर थूकने लगा। उसकी हरकत से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू में किया, फिर उसे क्वारंटीन किया गया। हालांकि सेंटर में कई जगह थूकने की वजह से टीम दहशतजदा है। जानकारी के मुताबिक, गांव का धनेश यादव दिल्ली में रहता था। 31 मार्च को वह घर लौटा था तो उसे गांव के ही क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 टीम के डॉ. संजय त्रिपाठी, कुमार गौरव, समसुद्दीन शनिवार को जांच करने पहुंचे। जैसे ही टीम पहुंची, वैसे ही धनेश उग्र हो गया और डॉक्टरों पर ही थूकने लगा। जब टीम ने मना किया तो गालीगलौज करने लगा। इसी बीच उसने पास ही पड़े पत्थर को उठाकर टीम को दौड़ा लिया। टीम ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद कोविड प्रभारी ने इसकी सूचना दरोगा विशाल राय को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और युवक से वजह पूछी। युवक ने पेट दर्द की शिकायत बताई और फिर थूकने लगा। पुलिस ने सख्ती कर उसे दोबारा क्वारंटीन कराया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed