{"_id":"61dd32ec0be7ca0e31385ba8","slug":"three-real-sisters-assaulted-bitten-by-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन सगी बहनों के साथ मारपीट, दांत से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: तीन सगी बहनों के साथ मारपीट, दांत से काटा
Tue, 11 Jan 2022 01:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:04 PM IST
सार
थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे का कहना है कि मामला मारपीट का है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर गुलरिहा इलाके के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन बहनों के साथ मारपीट कर दांत से काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने छेड़खानी भी की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव में खेत किनारे एक शख्स ने अपना मकान बनवाया है। सोमवार को उसकी तीनों बेटियां ही मकान में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के एक ही परिवार के दो युवक आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
लड़कियों ने बचाव की कोशिश की तो दांत से काट लिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे का कहना है कि मामला मारपीट का है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन