फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teenager tried to sexul haressment an innocent girl in deoria

शर्मनाक: किशोर ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, रंगे हाथ मां ने पकड़ा तो हुआ फरार

Mon, 12 Oct 2020 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Oct 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
teenager tried to sexul haressment an innocent girl in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस एक किशोर एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही देर रात तक गांव में पंचायत चलती रही। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मनबढ़ के इस क्रियाकलाप को देख मासूम बच्ची चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंच गई। महिला को देख मनबढ़ फरार हो गया। मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। उसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

गांव के कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात तक सुलह का प्रयास किया। लेकिन जब खबर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और रात में ही सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव और थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।


इस बावत मईल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed