फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager committed suicide after brutally beaten up by miscreants

यूपी: ऑडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर किशोरी को बेरहमी से पीटा, आहत होकर की खुदकुशी

Wed, 14 Oct 2020 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide after brutally beaten up by miscreants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 17 साल की एक किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने फोन पर किशोरी से बात की और उसे रिकार्ड कर लिया।

विज्ञापन


इसी ऑडियो क्लिप को उड़ाने (डिलीट) के बहाने युवक ने किशोरी को बुलाया। फिर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे आहत होकर किशोरी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही आलोक, गोलू, चंदन और विनय के खिलाफ मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता एक फार्म पर काम करते हैं। इस वजह से लड़की घर में अकेले रहती थी। पुलिस को किशोरी की मां ने बताया कि लड़की को गांव का चंदन नाम का युवक फोन करके परेशान करता था। उसने बातचीत का ऑडियो बना लिया था। इसकी जानकारी बेटी ने उन्हें दी थी। इसके बाद चंदन के घरवालों से शिकायत की थी और बेटी को भी समझाया था।

 

फरार हैं आरोपी

बेटी को बुधवार को चंदन ने यह कहते हुए बुलाया कि बातचीत का ऑडियो उसके सामने उड़ा देगा। बहकावे में आकर बेटी गांव में ही स्थित बगीचे में पहुंच गई, जहां पर चंदन समेत चार युवक मौजूद थे। ऑडियो को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इस दौरान युवकों ने बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

शोर सुनकर गांव के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। घटना से आहत किशोरी घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। बाद में माता-पिता काम पर चले गए तो किशोरी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

शाम को घर लौटे पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो बेटी फंदे से लटकी थी। पिता ने किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया, फिर गांव वालों की मदद से उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों में दो किशोरी के चचेरे भाई
जानकारी के मुताबिक, जिन चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उसमें से दो किशोरी के चचेरे भाई हैं। युवक ने किशोरी के चचेरे भाइयों के साथ मिलकर पिटाई की थी, जिससे किशोरी ज्यादा आहत थी।

 

पहले दी गई थी छेड़खानी की जानकारी

गांववालों के मुताबिक, मामला छेड़खानी का ही है। पुलिस को भी पहले सूचना छेड़खानी से आहत होकर खुदकुशी करने की दी गई थी। लेकिन बाद में पिता ने तहरीर में सिर्फ मारपीट से आहत होकर खुदकुशी की बात लिखी। हालांकि मारपीट क्यों की गई, इसकी जानकारी तहरीर में नहीं है।

घर में मौजूद रिश्तेदार ने बताया
तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया गया तो किशोरी की मौसेरी बहन ने फोन उठाया। मौसेरी बहन के मुताबिक, मामला कई दिनों से चल रहा था। छेड़खानी भी हुई थी और गांव का मामला होने की वजह से सुलह समझौता हो गया था। फिर युवकों ने पिटाई कर दी। इस कारण किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। तहरीर के मुताबिक किशोरी से मारपीट की गई थी। इससे आहत होकर किशोरी के खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed